रानवमी काे लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च

WhatsApp Channel Join Now
रानवमी काे लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च


दुमका, 26 मार्च (हि.स.)। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च टाटा शोरूम होते हुए जिला स्कूल, टीन बाजार, वीर कुंवर सिंह चौक से नगर थाना सहित अन्य स्थानों तक पहुंचा। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओ और एसडीपीओ ने किया।

अधिकारियों ने कहा कि रामनवमी के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा। उन्होंने जिलावासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का त्योहार मनाने की अपील की है। फ्लैग मार्च के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, एसडीपीओ विजय महतो और प्रशिक्षु आईएस नाजिश उमर अंसारी, पुलिस बल सहित अन्य शामिल थे।

वहीं रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन ने दंडाधिकारी के साथ भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की है। साथ ही शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story