रांची के विभिन्न प्रखंडों में लगे जनता दरबार में 933 मामलों का निष्पादन

WhatsApp Channel Join Now
रांची के विभिन्न प्रखंडों में लगे जनता दरबार में 933 मामलों का निष्पादन


रांची, 05 मई (हि.स.)। उपायुक्त, मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर जिले के विभिन्न अंचल और प्रखंडों में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।

इस दौरान 933 मामलों का निष्पादन किया गया। इनमें मंईयां योजना, दुघर्टना का मुआवजा, जमीन विवाद सहित अन्य मामले शामिल हैं।

जनता दरबार के दौरान लाभुकों को विभिन्न प्रमाण-पत्र और सहायता राशि दी गई।

जनता दरबार के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता दी गई।

सिल्ली अंचल के ग्राम जांहे की अजरवी फातमा को उनके पति मो सलमान की सड़क हादसे में मृत्यु पर एक लाख की मुआवजा राशि का भुगतान किया गया। ग्राम लोवादग की सुजाता देवी को उनके पति मुरलीधर महतो की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर एक लाख की मुआवजा राशि दी गयी। वहीं खलारी क्षेत्र की तरुण निशा को उनके पति मजीद अंसारी की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद एक लाख की मुआवजा राशि दी गयी।

मांडर अंचल में तुरी उरांव (ग्राम बांसजाड़ी) को जाति प्रमाण-पत्र दिया गया। वहीं चान्हो अंचल में पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।

मांडर अंचल के टटकुन्दो ग्राम के मुनेसर पासवान को त्वरित कार्रवाई करते हुए पारिवारिक सदस्यता प्रमाण-पत्र जारी किया गया।

अंचलों में इन आवेदनों का निष्पादन

नगड़ी अंचल- कुल 85 आवेदन निष्पादित, जिसमें 35 आवासीय, 24 जाति एवं 26 आय प्रमाण-पत्र शामिल हैं।

सिल्ली अंचल- कुल 72 आवेदन निष्पादित, जिनमें आय (22), आवासीय (14), जाति (11), पारिवारिक (09) और सड़क दुर्घटना मुआवजा (08) मामले हैं।

राहे अंचल- कुल 100 मामलों का निष्पादन, जिसमें 60 आय, 25 आवासीय और 10 जाति प्रमाण-पत्र एवं 01 आय प्रमाण पत्र शामिल हैं।

खलारी अंचल- कुल 51 आवेदन निष्पादित, जिनमें 18 आय, 12 जाति, 10 आवासीय और अन्य 09 मामले एवं अन्य शामिल हैं।

हेहल अंचल- कुल 39 आवेदन निष्पादित, जिनमें मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सत्यापन (17), आय (11) एवं अन्य शामिल हैं।

सोनाहातु अंचल- कुल 76 आवेदन निष्पादित, जिनमें 51 आय, 11 जाति एवं 08 आवासीय प्रमाण-पत्र प्रमुख हैं।

मांडर अंचल- कुल 119 आवेदन निष्पादित, जिनमें 45 आय, 32 आवासीय, 25 जाति और 16 पेंशन से संबंधित मामले शामिल हैं।

अनगड़ा अंचल- कुल 94 आवेदन निष्पादित, जिनमें 35 आय, 26 जाति और 23 आवासीय प्रमाण-पत्र शामिल हैं।

नामकुम अंचल- कुल 89 आवेदन निष्पादित, जिनमें 31 आवासीय, 28 जाति और 25 आय प्रमाण-पत्र शामिल हैं।

चान्हो अंचल- कुल 80 आवेदन निष्पादित, जिनमें 36 आवासीय, 22 जाति और 18 आय प्रमाण-पत्र शामिल हैं।

बुढ़मू अंचल- कुल 53 आवेदन निष्पादित, जिनमें 21 आय, 16 आवासीय और 13 जाति प्रमाण-पत्र शामिल हैं।

रातु अंचल- कुल 89 आवेदन निष्पादित, जिनमें 26 जाति, 24 आय, 16 आवासीय प्रमाण-पत्र, 05 पेंशन एवं 06 आपदा मुआवजा के मामले शामिल हैं।

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्राप्त आवेदनों का समय पर और पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story