नेत्र जांच शिविर में 92 लोगों की हुई जांच
Jun 2, 2026, 19:22 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रामगढ़, 02 जून (हि.स.)। शहर के चट्टी बाजार श्याम कॉम्पलेक्स में बगड़िया ब्रदर्स में इरिस केयर सेंटर के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान शिविर में इरिस के प्रबंधक रजत सिन्हा, मार्केटिंग मेनेजर सौमिक भट्टाचार्य, नेत्र रोग विशेषझ रोशन कुमार, टेक्लेशियन सपना तिर्की, आकाश कुमार सोनी ने 92 लोगों को नेत्र जांच कर उचित परामर्श दी।
इसके अलावा जिन्हें मोतियाबिन्द था, उनको सही मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार अग्रवाल, सुरेश बगड़िया, अनिल अग्रवाल, अजित अग्रवाल, राहुल बगड़िया, कमल बगड़िया, अरुण बगड़िया, लोकेश बगड़िया उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

