मारवाड़ी महिला के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 80 लोगों की जांच
रांची, 09 जुलाई (हि.स.)। मारवाड़ी युवा मंच, दक्षिण महिला जागृति शाखा ने गुरूवार को सृजन से सम्मान तक अभियान के तहत पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ के सम्मान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
पल्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और टाटा एआईजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 80 से अधिक पुरुषों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्घाटन शाखा अध्यक्ष प्रमिला सराफ ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंच समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को बिना किसी खर्च के स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि शिविर में नेत्र जांच, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, एसपीओ, वजन, जनरल मेडिसिन और स्त्री रोग संबंधी जांच की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही अंगदान जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
मंच के कोषाध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रोहित शारदा ने पहल की सराहना करते हुए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। शिविर में मुख्या रूप से डॉ रौनक कुमार (जनरल फिजिशियन), डॉ शालिनी (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ रियाज अहमद (नेत्र विशेषज्ञ) और समन्वयक कुंदन कुमार सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में टाटा एआईजी की ओर से राजीव दास, रंजिता पोद्दार, वर्तिका चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

