हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव में 70 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट
रांची, 21 अगस्त (हि.स.)। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के वर्ष 2026-2028 के चुनाव में करीब 70 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया। चुनाव में 2017 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान को लेकर शुक्रवार को हाईकोर्ट परिसर में दिनभर गहमागहमी रही। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह दिखा।
मतदान समाप्त होने के बाद वोट पड़े। मतदान को लेकर सुबह 9.30 बजे से ही मतदाताओं की भीड़ लगने लगी थी।
कई उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि वोटरों को अपने सीरियल नंबर दे रहे थे और उनसे वोट मांग रहे थे। दोपहर 12 के बाद मतपत्र वितरण के लिए लगे टेबलों पर वोटरों की लाइन लगी थी।
वहीं लगभग दो बजे तक 42 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था।
उल्ले खनीय है कि हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव में 2889 मतदाता है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, सचिव प्रशासन, सचिव पुस्तकालय के एक-एक पद और गवर्निंग काउंसिल 09 पद के लिए चुनाव हो रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

