जेएसएससी की परीक्षा में शामिल हुए 5202 अभ्यर्थी, 13758 अनुपस्थित

WhatsApp Channel Join Now
जेएसएससी की परीक्षा में शामिल हुए 5202 अभ्यर्थी, 13758 अनुपस्थित


रामगढ़, 19 जुलाई (हि.स.)।

जिले में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन रविवार को रामगढ़ जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। इस परीक्षा में दोनों पालियों में मात्र 5202 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 13758 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के प्रथम और द्वितीय पाली में कुल 9480 अभ्यर्थियों में से 2603 अभ्यर्थी उपस्थित थे, जबकि 6877 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। वहीं, तृतीय पाली में कुल 9480 अभ्यर्थियों में से 2599 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 6881 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story