ओल्ड विधानसभा मैदान में 40 प्लस फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

WhatsApp Channel Join Now
ओल्ड विधानसभा मैदान में 40 प्लस फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू


रांची, 27 नवंबर (हि.स.)। रेड बुल फुटबॉल क्लब, रांची की ओर से 40 प्लस फुटबॉल छठा टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को ओल्ड विधानसभा मैदान में हुआ।

29 नवंबर 2026 तक चलने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के खिलाड़ी अपने खेल कौशल, अनुभव और जुनून का प्रदर्शन कर रहे हैं।

टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें रांची के अलावा बोकारो और खड़गपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों की टीमें शामिल हैं।

क्लब की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रतियोगिता का उददेश्य वरिष्ठ खिलाड़ियों को फुटबॉल के लिए मंच उपलब्ध कराना, खेल भावना को बढ़ावा देना और उम्र के इस पड़ाव पर भी खेल के प्रति उनके उत्साह एवं सक्रियता बनाए रखना शमिल है।

आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि खेल के प्रति जुनून की कोई उम्र सीमा नहीं होती। टूर्नामेंट में विजेता टीम को एक लाख एक हजार रुपए, उपविजेता को 61 हजार रुपए और तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 25-25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

तीन दिनों तक मैदान में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

रेड बुल फुटबॉल क्लब ने शहर के खेल प्रेमियों से ओल्ड विधानसभा मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784466 Articles

Share this story