दुर्गा पूजा के दौरान 38,290 वाहनों का कटा चालान

WhatsApp Channel Join Now
दुर्गा पूजा के दौरान 38,290 वाहनों का कटा चालान


रांची, 22 अक्टूबर (हि.स.)। दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाई है। 10 से 21 अक्टूबर 2026 के बीच कुल 38,290 चालान जारी कर 3 करोड़ 18 लाख 39 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस से गुरुवार को मिली जारी आंकड़ों के अनुसार, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर सबसे अधिक 24,413 चालान काटे गए। वहीं, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 7,782, तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 1,931 और रेड लाइट का उल्लंघन करने पर 823 चालान जारी किए गए।

इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 232, बिना बीमा के 127 और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 116 चालान काटे गए।

ट्रिपल राइडिंग के 38 और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के 52 मामलों में भी कार्रवाई हुई। ट्रैफिक

पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि पूजा के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों की संख्या काफी अधिक रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story