दुर्गा पूजा में सुरक्षा और सेवा के लिए 300 सदस्य संभालेंगे मोर्चा, युवा दस्ता की बैठक में फैसला

WhatsApp Channel Join Now
दुर्गा पूजा में सुरक्षा और सेवा के लिए 300 सदस्य संभालेंगे मोर्चा, युवा दस्ता की बैठक में फैसला


रांची, 27 सितंबर (हि.स.)। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर युवा दस्ता ने कमर कस ली है। रविवार को रांची के बड़ा तालाब परिसर में संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फैसला लिया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान युवा दस्ता के करीब 300 सदस्य सुरक्षा व्यवस्था और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक में कुणाल आजवानी, मनीष कुमार साहू, प्रणय कुमार और सागर कुमार को सर्वसम्मति से युवा दस्ता का संरक्षक बनाया गया।

राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि चार अक्टूबर 2026 को शहर के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का उद्देश्य दुर्गा पूजा को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के साथ सेवा कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में दर्जनों नए सदस्यों ने युवा दस्ता की सदस्यता ग्रहण की। संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने सभी नए सदस्यों को दुर्गा पूजा के दौरान सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया।

युवा दस्ता के कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष आनंद ने कहा कि करीब 300 सदस्य जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे और प्रशासन तथा आम लोगों के बीच सहयोग की कड़ी के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुविधा और जरूरतमंद लोगों की सहायता सहित विभिन्न सेवा कार्यों में सदस्य सक्रिय रहेंगे।

बैठक में विकास राज, ज्योति शंकर साहू, राकेश कुमार सिंह, राहुल सिन्हा, नवनीत पांडेय, साहिल, प्रकाश सिन्हा, राजेश राम, अरविंद जायसवाल, सत्येंद्र पासवान, दीपक केसरी, संजय पटेल, सिकंदर महतो, विकास धर दुबे, राजीव सिंह, अविनाश सिंह, सूरज, दीपक कुमार साहू, राकेश कुमार, साहिल कुमार, प्रेम यादव, आयुष, अविनाश कुमार और उदय यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story