रामगढ़ में बहाल होंगे 284 होमगार्ड जवान, 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित

WhatsApp Channel Join Now
रामगढ़ में बहाल होंगे 284 होमगार्ड जवान, 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित


रामगढ़, 16 अप्रैल (हि.स.)। जिले में 284 होमगार्ड जवान बहाल होंगे। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की रामगढ़ शाखा ने इस बहाली के लिए नामांकन प्रपत्र मंगवाना शुरू कर दिया है।

नामांकन के लिए रिक्तियों के विरुद्ध योग्य उम्मीदवारों का आवेदन मंगाया गया है। ग्रामीण गृह रक्षक और शहरी गृह रक्षक के लिए आवेदन किया जा सकता है। ग्रामीण गृह रक्षक पद पर 213 निकल गई है। इसमें महिलाओं के लिए 105 और पुरुषों के लिए 108 पद रखा गया है। शहरी रक्षक के लिए कुल 71 पद स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें महिला महिलाओं के लिए 35 और पुरुषों के लिए 36 पद रखे गए हैं।

ग्रामीण गृह रक्षक की बहाली जिले के सभी प्रखंडों के आधार पर होगी। रामगढ़ प्रखंड में महिलाओं के लिए 20, पुरुषों के लिए 20, पतरातू प्रखंड में महिलाओं के लिए 26, पुरुषों के लिए 26, गोला प्रखंड में महिलाओं के लिए 17, पुरुषों के लिए 18, मांडू प्रखंड में महिलाओं के लिए 30 पुरुषों के लिए 31 छह, चितरपुर प्रखंड में महिलाओं के लिए 01 पुरुषों के लिए 02 और दुलमी प्रखंड में महिलाओं के लिए 11 और पुरुषों के लिए 11 पद स्वीकृत किए गए हैं। शहरी क्षेत्र में शहरी तकनीकी पद पर महिलाओं के लिए 17 और पुरुषों के लिए 18 तथा शहरी गैर तकनीकी पद के लिए महिलाओं के लिए 18 और पुरुषों के लिए 18 पद स्वीकृत किए गए हैं।

दोनों कोटि के लिए नामांकन में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। होमगार्ड कमान्डेंट नीलिमा सुरीन ने बताया कि महिलाओं के लिए आरक्षित पदों में से 05 प्रतिशत पद तलाकशुदा, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। तलाकशुदा, परिपक्वता, विधवा अभ्यर्थी के उपलब्ध नहीं रहने की स्थिति में उक्त पांच प्रतिशत पद पुनः महिलाओं के लिए समाहित किया जाएगा।

होमगार्ड कमांडेंट नीलिमा सुरीन ने बताया कि बताया कि इस पद की बहाली के लिए अभ्यर्थियों का रामगढ़ जिला का निवासी होना अनिवार्य होगा। शहरी क्षेत्र के लिए भी शहरी क्षेत्र का सामान्य निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता में ग्रामीण गृह रक्षकों के लिए न्यूनतम सातवीं पास, शहरी गृह रक्षकों के लिए न्यूनतम मैट्रिक पास होना अनिवार्य है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story