मासिक लोक अदालत में 230 मामलों का निष्पादन

WhatsApp Channel Join Now
मासिक लोक अदालत में 230 मामलों का निष्पादन


रांची, 27 जून (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से शनिवार को व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।

मासिक लोक अदालत में कुल 230 मामलों का निष्पादन किया गया और कुल 07 लाख 67 हजार 470 रुपये रूपयों का निष्पादन विभिन्न वादों में किया गया।

उल्लेखनीय है कि मासिक लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए पूर्व से ही न्यायालयों की ओर से वादकारियों को नोटिस भेजा जा रहा था ताकि अधिक से अधिक लंबित वादों का निस्तारण किया जा सके।

यह जानकारी डालसा के सचिव ने दी।

प्राधिकार के सचिव ने बताया कि लोक अदालत को सफल बनाने के लिए संबंधित न्यायालयों की ओर से वादकारियों को काफी समय पहले से ही नोटिस भेजे जा रहे थे, ताकि लोग अपने लंबित मामलों के निपटारे के लिए मानसिक रूप से तैयार हो सकें। इसी पूर्व तैयारी का नतीजा रहा कि आज बड़ी संख्या में लोग अदालत पहुंचे और अपने मुकदमों से मुक्ति पाई। इस मासिक लोक अदालत के माध्यम से न केवल कोर्ट में लंबित मामलों का बोझ कम हुआ, बल्कि वर्षों से कानूनी विवाद झेल रहे परिवारों को भी बड़ी राहत मिली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story