श्री श्याम मंदिर में 216वां श्याम भंडारा आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
श्री श्याम मंदिर में 216वां श्याम भंडारा आयोजित


रांची, 12 सितंबर (हि.स.)। श्याम मित्र मंडल की ओर से शनिवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 216वें श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा अभिषेक सिन्हा और पलक सिन्हा के परिवार की ओर से निवेदित किया गया।

इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों और यजमान परिवार के सदस्यों ने बाबा श्री श्याम को भोग अर्पित कर भजन-कीर्तन किया। इसके बाद यजमान परिवार ने मंदिर के आचार्यों को भोजन प्रसाद कराया। भंडारे का भोग प्रत्येक शनिवार को गौशाला में गौ सेवा के लिए भेजा जाता है।

भंडारे के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा और प्रसाद ग्रहण करने के लिए लंबी कतारें लगीं। बाबा श्याम और प्रथम देव भगवान गणेश के जयकारों के बीच प्रसाद वितरण शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में छोला-भटूरा, अचार, फ्रूटी जूस और खीर-चूरमा का भोग लगाया गया। आयोजन में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, निवर्तमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, वरिष्ठ सदस्य राजीव रंजन मित्तल सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story