सदर अस्पताल रांची में बनेगा 200 बेड की सुपर स्पेवशलिटी ब्लॉ्क : अजय

WhatsApp Channel Join Now
सदर अस्पताल रांची में बनेगा 200 बेड की सुपर स्पेवशलिटी ब्लॉ्क : अजय


रांची, 09 अप्रैल (हि.स.)।

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री अस्पताल कायाकल्प योजना के तहत रांची सदर अस्पताल परिसर में 200 बेड का अत्याधुनिक सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बनाया जाएगा।

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को नेपाल हाउस स्थित सभागार में आयोजित बैठक में विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य रूप से इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड 2022 के अनुरूप सदर अस्पतालों के विकास, बेड क्षमता बढ़ाने और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया।

इस माैके पर अजय कुमार ने रांची के साथ ही बोकारो, धनबाद, सरायकेला, चाईबासा, गोड्डा और रामगढ़ के लिए तैयार डीपीआर पर चर्चा करते हुए आवश्यक संशोधन कर शीघ्र पुनः प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्हाेंने कहा कि

धनबाद, साहिबगंज, गिरिडीह, दुमका, पाकुड़ और गढ़वा के सदर अस्पतालों के जीर्णोद्धार को पहले ही स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके अलावे बैठक में नामकुम परिसर में स्वास्थ्यकर्मियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ समग्र विकास योजना पर भी विचार किया गया।

अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि सभी सदर अस्पतालों में कैंसर मरीजों के लिए डे-केयर यूनिट स्थापित किए जाएं, जहां जांच से लेकर उपचार तक की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हो। इसके साथ ही रेडिएशन सुरक्षा के लिए अलग बंकर निर्माण सुनिश्चित करने को कहा गया।

टाटा कैंसर हॉस्पिटल और मेडिको सिटी तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रिंग रोड से जोड़ने हेतु पहुंच पथ निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया। वहीं, राज्य में आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन की कमी दूर करने के उद्देश्य से नामकुम में 500 क्षमता वाला केंद्रीकृत कौशल एवं सिमुलेशन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में कई अधिधारी सहित अन्य लाेग माैजूद थे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story