ट्रेड लाइसेंस कैंप में मिले 15 नए ट्रेड लाइसेंस के आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
ट्रेड लाइसेंस कैंप में मिले 15 नए ट्रेड लाइसेंस के आवेदन


रांची, 22 अप्रैल (हि.स.)। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और रांची नगर निगम के सहयोग से बुधवार को श्रद्धानन्द रोड, अपर बाजार स्थित श्रीराम मेडिकल एजेंसी में ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप में व्यापारियों के लिए नया ट्रेड लाइसेंस बनाने के साथ-साथ पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त होल्डिंग टैक्स जमा करने की भी व्यवस्था की गई, जिसका लोगों ने लाभ उठाया।

कैंप के दौरान कुल 15 नए ट्रेड लाइसेंस के आवेदन प्राप्त हुए, 12 लाइसेंस का नवीनीकरण किया गया और 09 होल्डिंग टैक्स जमा किए गए। इसके अलावा 14 बीटीसी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जो आवेदन किन्हीं कारणों से रुके थे, उन आवेदकों की ओर से कैंप में आकर जरुरी दस्तावेज जमा किया गया। जल्द ही उन आवेदनों के निष्पादन के लिए आश्वस्त किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए चेंबर के सिविक एमिनिटी उप समिति के अध्यिक्ष अमित किशोर ने कहा कि कैंप के माध्यम से व्यापारियों की कई समस्याओं का समाधान संभव हुआ है। व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए आगे भी इस तरह के कैंप का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी इसका लाभ उठा सकें।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी चेंबर भवन में कैंप का आयोजन किया गया था। वहीं चेंबर की ओर से आयोजित इस पहल की स्थानीय व्यापारियों ने सराहना की है और इसे उपयोगी बताया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story