समर्पण शाखा का जन सेवा अभियान का समापन

WhatsApp Channel Join Now
समर्पण शाखा का जन सेवा अभियान का समापन


रांची, 16 मई (हि.स.)। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से संस्था की अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे प्यार बांटते चलो स्लोगन के अंतर्गत 15 दिन 15 जन सेवा अभियान का समापन शनिवार को हुआ।

इस अवसर पर संस्था की ओर से राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में नींबू पानी का वितरण किया गया।

यह सेवा कार्य संस्था की सदस्य रेखा राईका के सहयोग से सम्पन्न हुआ। गर्मी को देखते हुए राहगीरों और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शाखा की सदस्याओं ने नींबू पानी वितरित कर सेवा की भावना को बढ़ावा दिया।

मौके पर अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने बताया कि 15 दिन 15 जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित सभी सेवा कार्य अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। शाखा की सभी सदस्याें के सहयोग, समर्पण और उत्साह के कारण यह अभियान प्रेरणादायक रूप से सफल रहा।

इस अवसर पर अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका, वर्षा धानुका, कोमल पोद्दार, वीणा शर्मा, पायल जैन सहित शाखा की अन्य सदस्य उपस्थित थीं। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story