सीसीएल के मेगा स्वास्थ्य शिविर में 146 लोगों की जांच

WhatsApp Channel Join Now
सीसीएल के मेगा स्वास्थ्य शिविर में 146 लोगों की जांच


रांची, 18 मार्च (हि.स.)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर की ओर से बुधवार को धावन नगर बस्ती, रांची में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने 146 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की। इसके साथ ही मरीजों को जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई। साथ ही, सभी लाभार्थियों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ भरत सिंह (सीएमओ इंचार्ज, गांधीनगर), डॉ प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज), डॉ अनिता होरो, डॉ रजनी कुजूर, डॉ सत्यप्रकाश रंजन, डॉ शिल्पी झा, डॉ मेघा, डॉ साइम, मुन्ना कुमार सिंह सहित सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story