सर्पदंश से छात्रा की मौत, गांव में मातम

WhatsApp Channel Join Now
सर्पदंश से छात्रा की मौत, गांव में मातम


दुमका, 23 जुलाई (हि.स.)। जिले के जामा प्रखंड के थानपुर पंचायत अंतर्गत हेठमांझीयानडीह गांव धावाटांड़ टोला में सर्पदंश से एक 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतका हेनसम कुमारी है। वह कक्षा पांच की छात्रा थी।

स्थानीय के अनुसार हेनसम कुमारी बुधवार देर रात अपने आवास में चाैकी पर सो रही थी। इसी दौरान रात करीब 12 बजे एक विषैले सांप ने उसे डस लिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची को मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में इलाजे लिए भर्ती करा कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story