मारपीट मामले में 12 गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान जब्त

WhatsApp Channel Join Now
मारपीट मामले में 12 गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान जब्त


रांची, 02 मार्च (हि.स.)। मारपीट मामले में विधानसभा थाना पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में छोटू खलखो, कुलदीप खलखो, बबलू कुजूर, शुभम प्रजापती उर्फ मित्तल प्रजापती, कमलेश महली, चंदन टोप्पो, राज किशोर उरांव, प्रदीप लोहार, सुमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रवि कुमार और दिलजन मुंडा शामिल थे। इनके पास से एक फोल्डेबल राईफल 3.15 बोर, एक देशी पिस्टल, पांच जिन्दा कारतूस, एक खाली मैगजीन, दो स्कार्पिंयों, एक फॉर्च्यूनर, एक बुलैट मोटरसाईकिल और 12 मोबाईल बरामद किया गया है।

सिटी एसपी पारस राणा ने सोमवार को बताया कि विधानसभा थाना को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नयासराय में लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। सूचना का सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारी अन्य पदाधिकारी और जवानों के साथ ग्राम नयासराय पहुंचे तो कुछ अपराधिक प्रवृति के लोगों की ओर से जाकिर अंसारी और उनके पुत्र के साथ मारपीट की जा रहा थी। इसमें पीड़ित के पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये है, जिसका ईलाज एस्टॉन हॉस्पीटल दलादली में चल रहा है।

सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस की ओर से तत्परता दिखाते हुए टीम गठित कर उक्त घटना में शामिल 12 आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है और जख्मी अरूण खलखो, अजय तिर्की हॉस्पीटल में ईलाजरत है और घटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहनों को विधिवत बरामद किया गया है, जिसके बाद वादी जाकिर अंसारी के आवेदन के आधार पर 30 नामजद एवं 10-15 अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध विधानसभा थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story