दुकान से 114 बोतल विदेशी शराब बरामद, संचालिका गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
दुकान से 114 बोतल विदेशी शराब बरामद, संचालिका गिरफ्तार


दुकान से 114 बोतल विदेशी शराब बरामद, संचालिका गिरफ्तार


रांची, 16 सितंबर (हि.स.)। राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मुरला पहाड़, हेहल में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में दुकान की संचालिका को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरला पहाड़ हेहल के पास स्थित एक दुकान में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने अमन स्टोर में छापेमारी की।

तलाशी के दौरान दुकान से अलग-अलग कंपनियों की कुल 114 बोतल विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर विधिवत सील कर दिया और दुकान की संचालिका पूर्णिमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बरामद शराब में किंगफिशर बीयर की बोतल और केन बीयर, गॉडफादर बीयर, अल्ट्रामैक्स बीयर के साथ-साथ आरएस, बी-7, सहित अन्य नामी गिरामी कंपनियों की शराब शामिल है। पुलिस ने कुल 114 बोतल केन बरामद किए हैं।

छापेमारी टीम में सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार यादव, राहुल कुमार मेहता, सुचिन कुमार मिश्रा, महिला आरक्षी ममता इन्दु, आरक्षी रूपमनी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story