झारखंड में 1114 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में 1114 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे


रांची, 25 सितंबर (हि.स.)। झारखंड पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल की। सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के प्रभावी इस्तेमाल के जरिए राज्य के सभी 24 जिलों से कुल 1114 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए।

झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी 24 जिलों में एक साथ अभियान चलाया गया। मोबाइल वापस मिलने से लोगों में खुशी और राहत देखी गई। नागरिकों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिली है।

अभियान में कोडरमा जिला सबसे आगे रहा। वहां पुलिस ने 177 मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद गिरिडीह में 105 और सरायकेला में 103 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए।

जिलेवार बरामद मोबाइल फोन

रांची-47, गुमला-31, लोहरदगा-09, खूंटी-28, सिमडेगा-63, जमशेदपुर-22, चाईबासा-26, सरायकेला-103, पलामू-97, गढ़वा-38, लातेहार-20, बोकारो-60, धनबाद-22, हजारीबाग-39, कोडरमा-177, गिरिडीह-105, चतरा-14, रामगढ़-61, दुमका-15, देवघर-09, जामताड़ा-17, गोड्डा-21, पाकुड़-36 और साहेबगंज-54 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story