हिलटॉप पब्लिक स्कूल में 100 फलदार पौधों का वितरण

WhatsApp Channel Join Now
हिलटॉप पब्लिक स्कूल में 100 फलदार पौधों का वितरण


रांची, 17 जुलाई (हि.स.)। रांची नगर निगम और प्रिज्मोलॉइन के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बरियातू स्थित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पौधारोपण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच 100 फलदार पौधों का वितरण किया गया और उन्हें पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों से पौधों को अपने घरों में लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने और एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और वैश्विक तापमान की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है।

पेड़ केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण पर विद्यार्थियों को रांची को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में रांची नगर निगम के सिटी मैनेजर संदीप कुमार सिंह, प्रिज्मोलॉइन के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषभ सिंघानिया, डायरेक्टर (एचआर एवं एडमिन) नेहा सिंघानिया, विद्यालय की प्राचार्या संगीता राज, उप-प्राचार्या सुनीता श्रीवास्तव, मनीषा जायसवाल, पारस कुमार सिंह सहित अन्य अतिथि मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story