फैमिली मार्ट में मिले 10 हजार एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक

WhatsApp Channel Join Now
फैमिली मार्ट में मिले 10 हजार एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक


फैमिली मार्ट में मिले 10 हजार एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक


रामगढ़, 03 सितंबर (हि.स.)। डीसी के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और आमजनों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता न हो, इसके उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फैमिली मार्ट, नईसराय, ब्लिंकिट वेयरहाउस, झंडा चौक रामगढ़ और रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट, मेन रोड रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान फैमिली मार्ट, नईसराय में लगभग 10 बोतल एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक पाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजनों के स्वास्थ्य की दृष्टि से गंभीर मामला माना। संबंधित खाद्य संचालक को निर्देश दिया गया कि 07 दिनों के भीतर कंपनी से उक्त उत्पाद को रिकॉल करवाया जाए या अपने स्तर से नियमानुसार नष्ट करें। निर्धारित अवधि में निर्देश का अनुपालन नहीं करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद टीम की ओर से ब्लिंकिट वेयरहाउस एवं रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को आवश्यक दस्तावेज 14 दिनों के भीतर फूड सेफ्टी कंप्लायंस सिस्टम के पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले और भ्रामक खाद्य उत्पादों को कंपनी स्तर से रिकॉल कराने के

लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो मंजर हुसैन, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डेरिक तिग्गा एवं खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश रवानी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story