फैमिली मार्ट से जब्त 10 हजार एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बोटल नष्ट

WhatsApp Channel Join Now
फैमिली मार्ट से जब्त 10 हजार एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बोटल नष्ट

फैमिली मार्ट से जब्त 10 हजार एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बोटल नष्ट

फैमिली मार्ट से जब्त 10 हजार एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बोटल नष्ट

रामगढ़, 16 सितंबर (हि.स.)। डीसी ऋतुराज और अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। शहर के नई सराय स्थित फैमिली मार्ट में जब्त 10,000 एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को नष्ट कर दिया गया।

एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक को रामगढ़ मुर्रामकला स्थित डंपिंग यार्ड में नष्ट किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के इस करवाई में मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त रामगढ़ अंचल निरीक्षक अजय कुमार, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो मंजर हुसैन, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डेरिक तिग्गा, रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर जोनी कुमार और खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश रवानी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story