रांची के पुलिस लाइन में जुआ खेलने और खिलाने के आरोप में 10 पुलिसकर्मी निलंबित

WhatsApp Channel Join Now

रांची, 31 अक्टूबर (हि.स.)। राजधानी रांची के पुलिस लाइन में मर्यादा और अनुशासन को ताक पर रखकर जुआ खेलने और खेलाने वाले 10 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। इन सभी पुलिसकर्मियों पर जुआ खेलने और खेलाने का आरोप है। इन सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो ने बताया कि जुआ खेलने का मामला सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है। फिलहाल आगे की प्रक्रिया की जा रही है। निलंबन के साथ ही सभी आरोपितों के खिलाफ अनुशासनात्मक और विधिसम्मत विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस लाइन में पिछले कुछ समय से पुलिस लाइन परिसर के भीतर ही कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध रूप से जुआ खेलने और खेलाने की गोपनीय शिकायतें मिल रही थीं। सूचना की सत्यता जांचने के बाद, शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर पुलिस लाइन में अचानक छापेमारी की गई। इस दौरान तय ठिकाने पर घेराबंदी कर 10 पुलिसकर्मियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770294 Articles

Share this story