ट्रक की टक्कर से कार सवार 08 लोग घायल

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक की टक्कर से कार सवार 08 लोग घायल


देवघर, 15 अप्रैल (हि.स.)। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें कार सवार 08 लोग घायल हो गए। इनमें से 06 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, देवघर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार, सभी लोग राजगीर से देवघर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और परिजन भी वहां मौजूद हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story