कटहल प्रोसेसिंग यूनिट चालू होने से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: उपायुक्त

WhatsApp Channel Join Now
कटहल प्रोसेसिंग यूनिट चालू होने से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: उपायुक्त


खूंटी, 7 जून (हि.स.)। आकांक्षी जिला खूंटी में शुक्रवार को कटहल प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने खूंटी के कदमा स्थित एफसीआई गोदाम परिसर में स्थापित की गई कटहल प्रोसेसिंग यूनिट का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में खूंटी जिले के कटहल की मांग शहरों में बढ़ रही है। कटहल में लगभग सभी प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। उन्होंने कहा कि खूंटी में कटहल प्रोसेसिंग यूनिट के चालू हो जाने से जिले के युवक-युवतियों को जहां रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं क्षेत्र के कटहल उत्पादकों को इससे लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही कटहल खाने के प्रेमियों के लिए अब सालों भर कटहल उपलब्ध हो सकेगा। उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत सचान, प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति कुमारी सहित अन्य शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769616 Articles

Share this story