ट्रस्ट ने अंतरराट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा को दी आर्थिक मदद

WhatsApp Channel Join Now
ट्रस्ट ने अंतरराट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा को दी आर्थिक मदद


रांची, 2 दिसंबर (हि.स.)। अंतरर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर झारखंड सहित देश का नाम रौशन करने वाली फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा को वैष्णवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को 51 हजार रूपए राशि का सहयोग प्रदान किया। यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष एके तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी।

तिवारी ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाली फुटबॉलर दिव्यानी लिंडा को छोटी राशि‍ देकर मदद करने का प्रयास किया गया है। मां वैष्णवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एके तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता और रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी एवं जितेंद्र कुमार अंबष्ट ने उनके आवास पर जाकर आर्थिक सहायता दी।

इस अवसर पर कोच अनवरूल हक, दिव्यानी की मां प्रतिमा देवी, रेशमी कुमारी पंचायत समिति सदस्य चंद्रा सहित कई लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story