सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता के लिए बेहद जरूरी : शिल्पी

WhatsApp Channel Join Now
सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता के लिए बेहद जरूरी : शिल्पी


रांची, 29 नवंबर (हि.स.)। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने प्राकृतिक आपदा (वज्रपात, अतिवृष्टि), सड़क दुर्घटना, मकानक्षति से प्रभावित 43 लाभुकों के बीच शनिवार मांडर प्रखंड कार्यालय के सभागार में अनुग्रह अनुदान राशि का वितरण किया।

इस अवसर पर किसानों के बीच गेहूं और चना बीज का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि इस राशि से पीड़ित परिवार के आश्रितों का भविष्य और टूटे हुए मकान को फिर से संवारा जा सकता है। सरकार राज्य की जनता को योजना के जरिए कई तरह का लाभ देती है और योजना के बारे में जानने और उसका लाभ लेने की प्रक्रिया को पूर्ण करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में सरकार का लाभ जनता को नहीं मिल पाता है। खासकर प्राकृतिक आपदा या सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराना जरूरी है। लेकिन कई बार ऐसा नहीं करने की स्थिति में पीड़ित परिवार को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। मंत्री ने कहा कि कुछ लोग गांव-समाज में सरकार की योजनाओं को लेकर ग्रामीणों को दिग्भ्रमित करने का काम करते हैं। ऐसे लोग नहीं चाहते की सरकार की योजनाओं से लोग आच्छादित हो। उन्हें सिर्फ राजनीति करने से मतलब है। ऐसे लोगों से सचेत रहने और सरकार की योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की जरूरत है।

कार्यक्रम में बीडीओ चंचला कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, सरिता तिग्गा, फिलिप सहाय एक्का मुख्य रूप से मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story