दिनदहाड़े महिला के गले से सोने का चेन ले उड़े उचक्के
May 8, 2026, 22:43 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रामगढ़, 08 मई (हि.स.)। रामगढ़ शहर के लोहार टोला में दिनदहाड़े बाइक सवार उचक्के ने एक महिला के गले से सोने का चेन उड़ा लिया। जब तक महिला समझ पाती तब तक बाइक सवार दो युवक भाग चुके थे। इस पूरे मामले की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इधर, घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मेडिकल से दवा लेकर अपने घर जा रही अंजू देवी जब वाटिका स्वीट्स के पास पहुंची तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास आए और उनके गले से सोने का चेन छीन कर लोहार टोला होते हुए तेज रफ्तार से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

