आईएमएनसीआई का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
आईएमएनसीआई का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न


रामगढ़, 20 फ़रवरी (हि.स.)। रामगढ़ जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में सिविल सर्जन डॉ नवल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आईएमएनसीआई का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं और बच्चों में होने वाली सामान्य बीमारियों की पहचान कर उनकी उपचार के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को कुशल बनाना था। प्रतिभागियों को 0-5 वर्ष के बच्चों में डायरिया, निमोनिया, कुपोषण और बुखार जैसे गंभीर रोगों के सटीक उपचार के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को यह बताया गया कि कैसे समय रहते गंभीर लक्षणों को पहचान कर रेफरल सेवाओं का उपयोग किया जाए, ताकि शिशु के स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके तथा मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में मील का पत्थर साबित होगा। प्रशिक्षित कर्मी अब समुदाय में जाकर बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

डॉ राजकुमार चौधरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी, लारी के जरिये सम्पूर्ण प्रशिक्षण देने का कार्य किया गया। प्रशिक्षण बाद सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story