राजा का बेटा राजा बनेगा तो तो मिट जाएगा लोकतंत्र का अस्तित्व : जयराम

WhatsApp Channel Join Now
राजा का बेटा राजा बनेगा तो तो मिट जाएगा लोकतंत्र का अस्तित्व : जयराम


पूर्वी सिंहभूम, 4 नवंबर (हि.स.)। झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) समर्थित प्रत्याशी रामदास मुर्मू के पक्ष में घाटशि‍ला के चुनावी में उतरे जेएलकेएम के अध्‍यक्ष और विधायक जयराम महतो ने कहा कि भाजपा और झामुमो के प्रत्याशी दोनों राजा के बेटा हैं। यदि राजा का ही बेटा राजा बनेगा तो लोकतंत्र का अस्तित्व ही मिट जाएगा। इसलिए घाटशिला के लोग झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रत्याशी रामदास मुर्मू को वोट दें। जयराम मंगलवार को घाटशि‍ला में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि जेएलकेएम का जब एक विधायक पूरे झारखंड में हक और अधिकार की आवाज उठा रहा है। ऐसे में घाटशिला उपचुनाव जीतने के बाद जेएलकेएम को दोगुनी मिलेगी। पार्टी अपनी दोगुनी ताकत से झारखंंडियों के अधिकार की आवाज़ झारखंड विधानसभा में बुलंद किया जाएगा। महतो ने कहा कि वे डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक होते हुए भी घाटशिला विधानसभा क्षेत्र जादूगोड़ा की समस्या को विधानसभा के सत्र में उठाचलती सदन में उठाते हैंं। उन्‍होंने कहा कि हमारी पार्टी के प्रत्याशी को लोग चुनाव जिताएंगे तो घाटशिला की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो की अगुवाई में धालभूमगढ़ और घाटशिला प्रखंड के रघुनाथडीह, सोनाखून चौक, मोघासोली, आमाडोबी, पोड़ियासोल, बेहड़ा वाकि, चाकदोहा सहित कई गांवों में चुनाव प्रचार अभियान चलाया गया और लोगों से पार्टी के प्रत्याशी रामदास मुर्मू के पक्ष क्रम संख्या पांच के चुनाव चिह्न कैंची छाप पर वोट देने की अपील की गई।

मौके पर जयराम महतो, देवेन्द्रनाथ महतो, प्रत्याशी रामदास मुर्मू, प्रेम मार्डी, नवीन कुमार, दमयन्ती मुंडा, बेबी, पूनम सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story