हेमंत सरकार का राजद और कांग्रेस से हो रहा अलगाव : जेपी

WhatsApp Channel Join Now
हेमंत सरकार का राजद और कांग्रेस से हो रहा अलगाव : जेपी


रांची, 2 दिसंबर (हि.स.)। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के नेता जेपी पांडेय ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार का अलगाव धीरे-धीरे राजद–कांग्रेस से हो रहा है। साथ ही सरकार का झुकाव केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से दिखाई दे रहा है। बिहार चुनाव 2025 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो )को अपने सहयोगी दलों (कांग्रेस–राजद) से कोई ठोस लाभ नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव 2025 में राजद और कांग्रेस ने झामुमो को एक भी सीट नहीं दिया। इसके कारण इंडी गठबंधन में दरार उभरी है।

उन्होंने अनुमान जताते हुए कहा कि आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में राजनीतिक नेतृत्व में परिवर्तन होने की संभावना है और राज्य में पुन: भाजपा की सरकार बनने की संभावना बढ़ती दिख रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story