रामगढ़ में मनेगा गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी गुरु पर्व

WhatsApp Channel Join Now
रामगढ़ में मनेगा गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी गुरु पर्व


रामगढ़, 17 जून (हि.स.)। रामगढ़ शहर के मेन रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी गुरु पर्व शुक्रवार को सादगी के साथ मनाया जाएगा।

इसे लेकर गुरुद्वारा साहिब में सुबह ०8 बजे से अखंड पाठ साहिब की समाप्ति होगी। इसके बाद सुबह 11 से दोपहर ०2 बजे तक प्रसिद्ध रागीभाई अरदासिया जी की ओर से आवाज में शब्द कीर्तन पेश कर साध संगत को निहाल करेंगे। इसके बाद 2.15 बजे समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर बांटा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story