राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं


राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं


राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं


राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं


रांची, 02 अक्टूबर (हि.स.)। राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विजयादशमी की प्रदेश के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का यह पावन पर्व जीवन में सदाचार, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम से सभी के कल्याण और समाज में सद्भाव की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री सोरेन ने लिखा कि विजयदशमी का पर्व अच्छाई की उस अडिग भावना का उत्सव है, जो हर युग में अन्याय और अहंकार के सामने डटकर खड़ी रही है। यह दिन हमें सिखाता है कि चाहे राह कितनी भी कठिन क्यों न हो, अंत में विजय सच्चाई और संयम की ही होती है। असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय के उत्सव के रूप में मनाए जाने वाले विजयदशमी के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के पावन पर्व विजयादशमी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766342 Articles

Share this story