धूमधाम से मनी गीता जयंती, गीता पाठ में सराबोर हुए श्रद्धालु

WhatsApp Channel Join Now
धूमधाम से मनी गीता जयंती, गीता पाठ में सराबोर हुए श्रद्धालु


रांची, 1 दिसंबर (हि.स.)। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट पुंदाग की ओर से संचालित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में सोमवार को गीता जयंती का पावन पर्व अत्यंत भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया।

इसके साथ ही भजन और गीता पाठ सुनकर श्रद्धालु भक्‍त‍िरस से सरोबोर हो गए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भगवान श्री राधा-कृष्ण की मंगल आरती से हुई। इसके बाद मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराया।

ठाकुरजी का स्वर्ण-रजत आभूषणों, पुष्प-मालाओं और पारंपरिक परिधानों से सजा भव्य श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। आचार्य ने फल, मेवा और विविध मिष्ठान्न से भोग अर्पित किया।

बाद में श्रद्धालूओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। गीता पाठ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संपूर्ण अध्यायों का श्रद्धापूर्वक पाठ किया। इसके बाद आयोजित भजन-कीर्तन में भजन गायक मनीष सोनी और उनकी टीम ने कर्म करो और प्रभु का कर लो ध्यान…, श्याम तेरी बंसी पुकारे… जैसे कई भक्तिमय भजनों से वातावरण को भाव-विभोर कर दिया। भजन गायिका पूजा शर्मा और निधि शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति से भक्तों को झूमाया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,मीड‍ििया प्रभारी संजय सर्राफ निर्मल जालान, मधुसूदन जाजोदिया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story