स्वास्थ्य मेले में 750 लोगों ने उठाया निःशुल्क जांच और परामर्श का लाभ

WhatsApp Channel Join Now
स्वास्थ्य मेले में 750 लोगों ने उठाया निःशुल्क जांच और परामर्श का लाभ


रामगढ़, 23 नवंबर (हि.स.)। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से राधा गोविन्द विश्वविद्यालय परिसर में एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 750 लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक ममता देवी ने किया।

स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं और उन्हें निःशुल्क परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराईं।

इसके अलावा गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लोगों के ब्लड प्रेशर, मधुमेह सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को स्वच्छता, संतुलित जीवनशैली अपनाने और विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. तुलिका रानी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782079 Articles

Share this story