होमगार्ड वाहिनी के के चार पदाधिकारियों ने वसूली मामले में नहीं दिया संतोषजनक जवाब, डीआईजी ने किया निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
होमगार्ड वाहिनी के के चार पदाधिकारियों ने वसूली मामले में नहीं दिया संतोषजनक जवाब, डीआईजी ने किया निलंबित


रांची, 28 नवंबर( हि.स.)। होमगार्ड वाहिनी के चार पदाधिकारियों ने अवैध वसूली मामले में संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद अग्निशमन एवं गृह रक्षा वाहिनी के डीजी एमएस भाटिया के आदेश पर डीआईजी अजय लिंडा ने चारों पदाधिकारियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। इनमें स्थापना शाखा प्रभारी अनुज कुमार, डीआईजी गोपनीय के रिडर सूरज प्रकाश सिंह, होमगार्ड डीजी के रीडर दीपक पुंज और ओटीडी शाखा प्रभारी संजय सिंह शामिल हैं।

डीआईजी अजय लिंडा ने बताया कि चारों पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, साथ ही जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इनमें जिला समादेष्टा जमशेदपुर, बोकारो जिला समादेष्टा और धनबाद समादेष्टा शामिल है। इन्हें मामले की जांच कर 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट करने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि बीते 24 नवंबर को होमगार्ड वाहिनी से बर्खास्त किए गए कंपनी कमांडर कैलाश प्रसाद यादव ने इन चारों पदाधिकारियों पर 26 नवंबर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत एसीबी से की गई थी। इसके बाद डीजी ने इन सभी पदाधिकारियों को कार्य से मुक्त कर दिया था और 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था। असंतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं पाए जाने पर इन सभी पर कार्रवाई की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story