सामूहिक दुष्कर्म में चार आराेपित गए जेल

WhatsApp Channel Join Now
सामूहिक दुष्कर्म में चार आराेपित गए जेल


दुमका, 20 मई (हि.स.)। जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमना गांव में 15 मई की रात शिकारीपाड़ा की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपित को पुलिस ने मंगलवार पोक्सो एक्ट की विशेष अदालत में पेश किया। यहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जबकि घटना में शामिल एक किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। सभी चार आरोपिताें ने थाना में सरेंडर किया। जेल जाने से पहले मुख्य आरोपित रंजीत टुडू ने बताया कि 15 मई को पड़ोस में शादी थी।

इसी शादी में शिकारीपाड़ा की किशोरी शामिल होने के लिए अपने बहन-बहनोई के साथ आई थी। रात में सोने के लिए जगह कम पड़ जाने के कारण किशोरी उसके घर सोने आ गई। शादी में उससे पहले भी बात हुई थी। रात में उसे उठाकर खेत ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद चार अन्य दोस्त को फोन कर बुला लिया। इनमें अनिल हेम्ब्रम , जानी मुर्मू ने भी उसके साथ गलत काम किया। जबकि बोनी टुडू और बिटटू हेम्ब्रम आने जाने वालों पर नजर रखे हुए थे। दूसरे दिन गलत का पछतावा हुआ और 18 मई को स्वयं थाना जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसके कहने पर ही अनिल हेंब्रम, जानी मुर्मू और बिटटू हेंब्रम ने थाना में आत्मसमर्पण किया। एक मात्र किशोर बोनी टुडू को पुलिस ने गांव से निरुद्ध किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story