इंडिकेटरर्स के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और मेहनत की जरूरत: डीडीसी

इंडिकेटरर्स के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और मेहनत की जरूरत: डीडीसी
WhatsApp Channel Join Now
इंडिकेटरर्स के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और मेहनत की जरूरत: डीडीसी


खूंटी, 5 जुलाई (हि.स.)। जिले के आकांक्षी प्रखंड कर्रा में सम्पूर्णता अभियान के तहत शुक्रवार को मेला का आयोजन किया गया। इसका का उद्घाटन उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम और परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर सम्पूर्णता अभियान के तहत इंडिकेटरर्स को संतृप्त करने संबंधित शपथ दिलाई गई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश के 28 राज्यों के 112 जिलों के 500 प्रखंडों को आकांक्षी प्रखंड घोषित किया गया है, जिसमें खूंटी जिले का कर्रा प्रखंड भी शामिल है। सम्पूर्णता अभियान चार जुलाई से 30 सितम्बर तक चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आकांक्षी प्रखंड कर्रा देश के टॉप टेन में शामिल है। आकांक्षी प्रखंड के लिए नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटरर्स का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में उत्तरोतर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि इंडिकेटरर्स के लक्ष्य को संतृप्त करने के लिए और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सम्पूर्णता अभियान के तहत आयोजित मेले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। लोगों को संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की अपील की गई। विकास की गति को बढ़ाते हुए आकांक्षी प्रखंड को प्रेरणादायक प्रखंड के रूप में बनाना है, थीम के तहत छात्रों की रचनात्मक गतिविधियों को दिखाया गया। शिक्षा विभाग द्वारा दी जा रही व्यापक सेवाओं को स्टॉल में प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया। मेले का मुख्य आकर्षण कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं का शिक्षा पर नुक्कड़ नाटक रहा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में मधुमेह, उच्च रक्त चाप की स्क्रीनिंग की गई। साथ में सिकल सेल एनिमिया की जागरूकता के उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक, आईटीडीए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तथा पिरामल फाउन्डेशन के कार्यक्रम के प्रतिनिधि संयुक्त रूप से प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में नीति आयोग के संजय कुमार, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मनरेगा के बी पी एम, विभीन्न पंचायत के मुखिया, आकांक्षी प्रखंड के फेलो अदिती राज, पिरामल फाउंडेशन की टीम, जेएसएलपीएस, टाटा ट्रस्ट सिन्नी एवं आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया सहित अन्य शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story