उत्पाद विभाग ने की छापामारी, अवैध शराब की भट्टियां ध्वस्त

WhatsApp Channel Join Now
उत्पाद विभाग ने की छापामारी, अवैध शराब की भट्टियां ध्वस्त


उत्पाद विभाग ने की छापामारी, अवैध शराब की भट्टियां ध्वस्त


रामगढ़, 16 मई (हि.स.)। रामगढ़ डीसी ऋतुराज के निर्देशानुसार शनिवार को सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न टोला-मोहल्लों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन उत्पाद छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई अवैध शराब निर्माण स्थलों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया गया।

छापामारी के क्रम में अवैध शराब निर्माण एवं कारोबार में संलिप्त भट्टी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं चितरपुर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न लाइन होटलों में भी उत्पाद विभाग की टीम द्वारा छापामारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान लगभग 1000 किलोग्राम जावा महुआ को घटनास्थल पर ही विनष्ट किया गया। साथ ही 50 लीटर महुआ शराब एवं 3 लीटर अवैध बीयर बरामद किया गया। उत्पाद विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा आगे भी यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story