रेयरेस्ट मिनरल्स आधारित उद्योग लगाकर झारखंड में सृजित किए जा सकते हैं रोजगार : प्रभु

WhatsApp Channel Join Now
रेयरेस्ट मिनरल्स आधारित उद्योग लगाकर झारखंड में सृजित किए जा सकते हैं रोजगार : प्रभु


रांची, 29 नवंबर (हि.स.)। झारखंड दौरे पर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि जब तक हर राज्य विकसित नहीं होगा तब तक देश विकसित नहीं हो सकता है। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शनिवार को आयोजित विचार गोष्ठीो में भाग लेने पहुंचे सुरेश प्रभु झारखंड के व्यवसायियों की समस्याओं से अवगत हुए।

संगोष्ठी का विषय झारखंड ऐट द रेट ऑफ 25 विकसित भारत 2047 था।

कार्यक्रम में उन्होंने झारखंड के विकास के लिए व्यवसायियों की सोच को ज्ञापन के जरिए केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष से मिलने की सलाह दी, जिसमें उन्होंने खुद शामिल रहने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि यह बड़ा ही दुख की बात है कि सब कुछ रहते हुए भी झारखंड पिछड़ा राज्य में जाना जाता है। इससे निकलने के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। प्रभु ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह बड़ा ही दुख की बात है कि सब कुछ रहते हुए भी झारखंड पिछड़ा राज्य में जाना जाता है। इससे निकलने के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को तब पूरा किया जा सकता है जब राज्य, जिला, प्रखंड और गांव में विकास हो और उसे विकसित किया जाए।

विकसित भारत के लिए करनी होगी सभी राज्यों को कोशिश

सुरेश प्रभु ने कहा कि झारखंड में कई सारे रेयरेस्ट मिनरल्स पर आधारित विभिन्न उद्योगों की स्थानपना कर यहां रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं। झारखंड में मिनरल्स के कारण रॉयल्टी भी मिलती है। वहीं पूरे देश की बात करें तो झारखंड में प्रचुर वन संपदा है, इससे हमारे पूरे देश का इको सिस्टम दुरुस्त तरीके से चलता है। विकसित भारत के लिए सभी राज्यों को कोशिश करनी होगी।

विकसित भारत के संकल्प पूरा करने पर हुई

विशेष चर्चा में व्यवसायियों ने खुलकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में चेंबर अध्ययक्ष आदित्य मलहोत्रा ने कहा कि झारखंड में खनिज संपदा के साथ-साथ प्रचुर संख्या में मानव बल का जिक्र करते हुए राज्य में विकास की असीम संभावनाएं होने की बात कही। मौके पर चेंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और महासचिव रोहित अग्रवाल ने सुरेश प्रभु को अनुभवी और दूरदर्शी नेता बताया।

विचार गोष्ठी में शहर के प्रमुख व्यापारी, उद्यमी, प्रशासक अर्थशास्त्री और चेंबर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, डॉ. अभिषेक रामाधीन, मनीष सराफ, पूजा ढाढा, तुलसी पटेल, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, विनीता सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी, केके साबू, अंचल किंगर, ललित केडिया, पवन शर्मा, मनोज नरेड़ी, रंजीत टिबड़ेवाल, सदस्य पूनम आनंद सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766367 Articles

Share this story