विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र जमशेदपुर में 550 पौधों का रोपण

WhatsApp Channel Join Now
विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र जमशेदपुर में 550 पौधों का रोपण


विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र जमशेदपुर में 550 पौधों का रोपण


जमशेदपुर, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ग्रुप केन्द्र, जमशेदपुर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। उप महानिरीक्षक एवं ग्रुप केन्द्र के अध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में परिसर में 550 पौधे लगाए गए।

अभियान के दौरान आम, नीम, पीपल, जामुन, अमरूद, आंवला, बरगद, साल और अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। अधिकारियों एवं जवानों ने पौधारोपण के साथ-साथ इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया,ताकि आने वाले वर्षों में ये पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

इस अवसर पर उप महानिरीक्षक डॉ.जयदेव केशरी (रेंज कार्यालय, जमशेदपुर),उप महानिरीक्षक संजय कुमार सिंह,उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) डॉ.उर्मिला गारी,कमांडेंट पंकज सिंह,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मीना नवीन कुमार,उप कमांडेंट नीरज कुमार एवं उप कमांडेंट पवन कुमार सहित कई राजपत्रित अधिकारी,अधीनस्थ अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं,बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में सतत प्रयास है। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह अभियान पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने का एक सार्थक प्रयास साबित हुआ।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक

Share this story