झारखंड दौरे पर पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, नक्सल अभियान में शामिल 209 कोबरा बटालियन जवानों को किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड दौरे पर पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, नक्सल अभियान में शामिल 209 कोबरा बटालियन जवानों को किया सम्मानित


झारखंड दौरे पर पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, नक्सल अभियान में शामिल 209 कोबरा बटालियन जवानों को किया सम्मानित


रांची, 30 जुलाई (हि.स.)। झारखंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीजी जीपी सिंह ने गुरुवार को रांची स्थित ग्रुप सेंटर में 209 कोबरा बटालियन के उन बहादुर जवानों से मुलाकात की। डीजी ने झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर भाकपा (माओवादी) के केंद्रीय कमेटी सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई। डीजी जीपी सिंह ने अभियान में शामिल अधिकारियों और जवानों को सम्मानित भी किया। मिसिर बेसरा जैसे शीर्ष माओवादी नेता की गिरफ्तारी देश के नक्सल विरोधी अभियान की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है। सीआरपीएफ डीजी ने मौके पर जवानों का उत्साहवर्धन भी किया।

डीजी सीआरपीएफ के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिसिर बेसरा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की सूची में सबसे वांछित माओवादी नेताओं में शामिल था।उसकी गिरफ्तारी को झारखंड समेत पूरे पूर्वी भारत में नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।

झारखंड दौरे पर पहुंचे सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह ने जवानों को सम्मानित करने के बाद 209 कोबरा बटालियन के जवानों के साथ पारंपरिक 'बड़ाखाना'(सामूहिक भोज) में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ भोजन किया, उनसे अनौपचारिक बातचीत की और जंगल युद्ध में विशेषज्ञ कोबरा कमांडो का उत्साहवर्धन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story