प्रदेश कांग्रेस ने की 36 मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ताओं की नियुक्ति

WhatsApp Channel Join Now
प्रदेश कांग्रेस ने की 36 मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ताओं की नियुक्ति


रांची, 10 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष, पवन खेड़ा के अनुमोदन पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर राज्य के जिलों के 36 मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर दी है।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने मंगलवार को बताया कि जिला मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ताओं की चयन प्रक्रिया के लिए सात मई और 20 मई को साक्षात्कार का आयोजन हुआ था। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने तीन चरणों का साक्षात्कार लिया था। साक्षात्कार में प्रेस ब्रीफिंग रिलीज और टीवी डिवेड था।

इनकी हुई नियुुुक्ति

इसके बाद जिन लोगों का चयन किया गया उनमें रांची ग्रामीण से सुरेश कुमार सिंह, रांची महानगर से मेहुल प्रसाद और अजय कुमार सिंह, लोहरदगा के लिए प्रदीप विश्वकर्मा और मुश्ताक अहमद, गुमला के लिए अरिफ हुसैन अख्तार, सिमडेगा के लिए रंधीर रंजन और अरबिन्द लुगुन, खूंटी से रवि कुमार मिश्रा और नरेश कुमार तिर्की, हजारीबाग से नेसार खान और मनोहर कुमार यादव, गिरिडीह से अमित सिन्हा और योगशवर मेहता, चतरा से प्रमोद कुमार त्रिवेदी, रामगढ़ से मुकेश यादव और सुधीर मंगलेश, धनबाद से पप्पु कुमार तिवारी, महेन्द्र कुमार दुबे, शलेश कुमार सिंह, कोडरमा से संजय कुमार शर्मा, उमा शंकर रविदास, पलामू से गोपला कुमार सिंह, मणीकांत, गढ़वा से राहुल दुबे, लातेहार से पंकज तिवारी, पश्चिमी सिंहभूम से त्रिशानु राय, पूर्वी सिंहभूम से राजीव मिश्रा, सरायकेला -खरसांवा से सुमन्त कुमार शर्मा, दुमका से राजीव जयसवाल, साहेबगंज से ताबीस इकबाल, गोड्डा से बोलबम कुमार, देवघर से ब्रजभूषण राम, पाकुड़ से मुक्तार हुसैन, जामताड़ा से इश्रादुल राशी, निशापति हांसदा का चयन किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story