सडक पर बने गड्डों में रोजाना गिरते हैं लोग, युवाओं ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
सडक पर बने गड्डों में रोजाना गिरते हैं लोग, युवाओं ने किया प्रदर्शन


सडक पर बने गड्डों में रोजाना गिरते हैं लोग, युवाओं ने किया प्रदर्शन


लोहरदगा, 4 अक्टूबर (हि.स.)। फ्रेंडशिप क्लब की ओर से शनिवार को किस्को चौक के समीप वर्षों से अधूरे पडे किस्को से लोहरदगा मुख्य पथ निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के खिलाफ फ्रेंडशिप क्लब की ओर से क्लब के मुख्य संरक्षक पूर्व सैनिक रामपाल उरांव के नेतृत्व में सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

मौके पर रामपाल ने कहा कि जल्द से जल्द पथ निर्माण विभाग इसे संज्ञान में लेकर अधूरी सडक को जल्‍द बनावाए। साथ ही सडक के बडे गड्ढों की मरम्‍मति भी विभाग कराए। उन्‍होंने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सडकी की समतलीकरण करने की बात कही।

वहीं मौके पर विरोध करनेवाले युवकों ने कहा कि किस्को से लोहरदगा तक सड़क गड्डों से भरा पड़ा है। जिसके कारण आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे अबतक कई लोगों की सड़क दुर्घटना हो चुकी है जिसमें उन्‍हें गंभीर चोटें आयी हैं|

बारिश होने के कारण गड्डों में पानी भरने से परेशानी और अधिक बढ गई है। गड्डों में बारीश का पानी भरने के कारण वाहन चालकों को इन गड्डों का पता नहीं चलता है। इससे आये दिन बडी दुघटनाएं होती रहती हैं। युवकों ने कहा कि अब तक लगभग पिछले एक वर्ष में 10 से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आयी हैं। इसमें से कई लोगों की मौत भी हो गई है।

मौके पर फ्रेंडशिप क्लब के अध्यक्ष असलम अंसारी, फिरोज अंसारी, मोइन अंसारी, जलेश्वर उरांव, गोविंद सिंह, एजाज अंसारी, अजय उरांव, एजाज अंसारी सहित अन्‍य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story