मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 नवंबर को आएंगे रामगढ़, कार्यक्रम स्थल का डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 नवंबर को आएंगे रामगढ़, कार्यक्रम स्थल का डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 नवंबर को आएंगे रामगढ़, कार्यक्रम स्थल का डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 नवंबर को आएंगे रामगढ़, कार्यक्रम स्थल का डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण


-गोला के लुकैयाटांड में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां तेज-सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

रामगढ़, 20 नवंबर (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 नवंबर को रामगढ़ जिले के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने गोला प्रखंड की बरलंगा पंचायत अंतर्गत लुकैयाटांड स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम में संभावित भीड़, आम लोगों और अतिथियों के आवागमन, वाहनों के परिचालन तथा पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की। उपायुक्त ऋतुराज ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय, बिजली और आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

वहीं, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान पूरी सतर्कता और मुस्तैदी बनाए रखने को कहा।

जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है, जिसस कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।--------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780279 Articles

Share this story