सर्कस आज भी मनोरंजन का है साधन, डीसी एसपी ने किया उद्घाटन


रामगढ़, 31 जनवरी (हि.स.)। रामगढ़ शहर में एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करने के लिए सर्कस लगा है।
डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार शुक्रवार की शाम शहर के बाजारटांड़ में लगे एनके रोलेक्स सर्कस के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान डीसी ने कहा कि सर्कस आज भी लोगों के मनोरंजन का साधन है। पिछले कई दशकों से सर्कस ने लोगों का मनोरंजन किया है। पहले तो इसमें तरह-तरह के जानवर भी हुआ करते थे। लेकिन अब एक से एक कलाकार लोगों का मनोरंजन करते हैं।
रामगढ़ शहर में सर्कस में मौत का कुआं भी लगा है, जो लोगों को भाएगा। एसपी अजय कुमार ने कहा कि बीते कई दशकों में सर्कस ने अपनी एक अलग ही पहचान बना रखी है। सर्कस नाम सुनते ही न सिर्फ बच्चों में बल्कि युवाओं और बुजुर्गों में भी एक अलग उत्साह दिखाई देता है। सर्कस देखने के लिए लोग पूरे परिवार के साथ आते हैं। दो घंटे तक पूरे परिवार का मनोरंजन कलाकार करते हैं। सर्कस के कुछ कार्यक्रमों का लुत्फ भी अधिकारियों ने उठाया।
इस मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेशज्ञमुंडा, पूर्व वार्ड सदस्य संजीत कुमार सिंह और छोटू सिंह, भाजपा नेता रंजन फौजी उर्फ छोटन सिंह, महेश चौधरी, सुबोध सिंह, पिंकू कुमार, ऋषिकेश सिंह, सर्कस के मैनेजर एमएस रहमान उर्फ हैप्पी, करण देव राय, रूपेश सिंह आदि मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश