मुख्यमंत्री को मिला मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम का आमंत्रण, राष्ट्रपति होंगी शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री को मिला मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम का आमंत्रण, राष्ट्रपति होंगी शामिल

मुख्यमंत्री को मिला मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम का आमंत्रण, राष्ट्रपति होंगी शामिल

रांची, 23 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, बारीडीह जमशेदपुर के प्रभारी डीन डॉ हरीश चंद्र बंधु ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 26 फरवरी को मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

उल्लेखनीय है कि आगामी 26 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित है, इसी क्रम में राष्ट्रपति का मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के क्रम में जनसंपर्क पदाधिकारी मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज प्रियंका सिंघल एवं लीगल हेड जय प्रकाश उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story