स्मार्ट सिटी से एक व्यक्ति का शव बरामद, ठंड से मौत की आशंका

WhatsApp Channel Join Now
स्मार्ट सिटी से एक व्यक्ति का शव बरामद, ठंड से मौत की आशंका


रांची, 01 दिसंबर (हि.स.)। पुलिस ने रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्मार्ट सिटी इलाके से एक अज्ञात व्यक्ति का सोमवार को शव बरामद किया है।

शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर धुर्वा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि ठंड लगने से वृद्ध व्यक्ति की मौत हुई है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक भीख मांग कर अपना गुजारा करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने अज्ञात शव मिलने के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765798 Articles

Share this story