रक्तदान से बचाई जा सकती है जरूरतमंदों की जिंदगी : कमलेश

WhatsApp Channel Join Now
रक्तदान से बचाई जा सकती है जरूरतमंदों की जिंदगी : कमलेश


रामगढ़, 08 अप्रैल (हि.स.)। रामगढ़ ब्लड बैंक में बुधवार को कन्हैया कृतिका फाउंडेशन के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक कमलेश कुमार महतो ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे जरूरतमंदों की जान बचायी जा सकती है। उन्होंने बताया कि समय पर रक्त नहीं मिलने से कई मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं, सड़क दुर्घटना में घायल लोगों और अन्य गंभीर मरीजों के लिए रक्त की हमेशा जरूरत रहती है। ऐसे में समाज के सहयोग से ही इस आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है। शिविर में चिकित्सकों की टीम की निगरानी में सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही फाउंडेशन के द्वारा टी-शर्ट देकर प्रोत्साहित किया गया।

इन लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में मो अब्बूतल्ला अंसारी, ईश्वर कुमार, पीयूष कुमार, जयप्रकाश, पुरुषोत्तम सहित कई लोगों ने रक्तदान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story